उत्तराखंड

Uttarakhand News: जनता दरबार में एक्शन मोड में दिखे CM धामी, पेयजल से सड़क तक की समस्याओं पर दिए सख्त निर्देश…..

नैनीताल. जनपद के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी-काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए जनता को राहत पहुंचाने के लिए अधिकारी संवेदनशीलता से कार्य करें.

इस दौरान पेयजल आपूर्ति, ग्रामीण सड़कों की स्थिति, विद्युत आपूर्ति एवं सिंचाई से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं. मुख्यमंत्री ने पेयजल निगम को ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार टैंकरों की व्यवस्था करने तथा खराब नलकूपों एवं हैंडपंपों, को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने PWD को क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों को प्राथमिकता पर गड्ढा मुक्त करने और विद्युत विभाग को निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी.

Related Articles

Back to top button