उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने खटीमा व मसूरी में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन

उत्तराखंड  राज्य आंदोलन के दौरान 1994 में 1 सितंबर को हुए खटीमा गोलीकांड की बरसी की पूर्व संध्या पर सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण का निर्माण का सपना उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान के फलस्वरूप ही साकार हुआ। शहीद आंदोलनकारियों ने उत्तराखंड के जिस स्वरूप का सपना देखा, उसे साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 सितंबर को खटीमा कांड, 2 सितंबर को मसूरी गोलीकांड और 2 अक्टूबर को रामपुर तिराहा कांड उत्तराखण्ड के इतिहास के वे काले अध्याय हैं, जिन्हें हम कभी भुला नहीं सकते। राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों का सर्वाेच्च बलिदान प्रदेशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों के सम्मान और कल्याण के लिए राज्य सरकारकी ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

Related Articles

Back to top button