उत्तराखंड

Uttarakhand: रामनगर और देहरादून के बीच सीधी रेल सेवा, सांसद अनिल बलूनी ने कहा-जल्द होगी औपचारिक घोषणा

रामनगर और देहरादून के बीच सीधी रेल सेवा जल्द शुरू होगी। सांसद अनिल बलूनी ने इस संबंध में रेल मंत्री को पत्र लिखा था। रेल सेवा के संचालन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। तिरुमदारा में सिद्धमूला क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव होगा।
एक्स पर जानकारी साझा करते हुए सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि विगत जनवरी माह में मैंने माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से भेंट कर रामनगर से देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा प्रारंभ करने का अनुरोध किया था, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिले और उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी हो सके।

Related Articles

Back to top button