उत्तराखंड
मसूरी में मौसम ने बदली करवट, बारिश और कोहरे से तापमान में गिरावट
पहाड़ों की रानी मसूरी में सोमवार को मौसम ने कई रंग दिखाए। दिन की शुरुआत के बाद कभी तेज धूप खिली तो कभी आसमान बादलों से घिर गया। दोपहर करीब तीन बजे बारिश शुरू होने के बाद मौसम और ठंडा हो गया।
बारिश के बीच मसूरी में घना कोहरा भी छाया रहा। सुबह से शाम तक शहर के कई इलाकों में कोहरे का असर देखने को मिला। तापमान गिरने के बाद स्थानीय लोग गर्म कपड़ों में नजर आए।
मौसम में आए बदलाव के कारण मसूरी के पर्यटन स्थलों पर भीड़ अपेक्षाकृत कम रही। हालांकि, दिल्ली से घूमने आई पर्यटक ज्योति ने बदलते मौसम को सुहाना बताया। उन्होंने कहा कि धूप, कोहरे और बादलों के बीच मसूरी का मौसम काफी अच्छा लग रहा है।


